श्री माधव विद्यापीठ विद्यालय में बाल सभा का आयोजन

आज दिनांक 4-8-26 को श्री माधव विद्यापीठ विद्यालय में बाल सभा का आयोजन किया गया । बाल सभा का प्रथम सत्र प्राइमरी के विद्यार्थियो के लिए रखा गया । यह सत्र दयानंद शिक्षण समिति के अध्यक्ष आदरणीय श्री” विनोद चिदाम्बरे” एवं सह सचिव आदरणीय “प्रमोद दुबे जी” की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बाल सभा में बच्चों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की वेशभूषा में अभिनय किया गया ।

विद्यार्थियों ने कविताएं, कहानी एवं प्रश्नोत्तरी आदि प्रस्तुत की । वाइस प्रिंसिपल “दीपा श्रीवास्तव” के निर्देशन में एवं स्नेहल संवतसरकर व वैशाली भावे व प्राइमरी विभाग की श्रीमती वर्षा ठाकुर व श्रीमती निर्मला दबे द्वारा बच्चों को तैयार कराया गया । श्रीमती गायत्री मालू, श्रीमती कंचन गोस्वामी, श्रीमती रश्मी शाह, श्रीमती स्वाति पाटीदार और टीशा मालवीय शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम बहुत गरिमामय रूप से संपन्न हुआ । कार्यक्रम में 160 विद्यार्थी उपस्थित रहे |आदरणीय अध्यक्ष महोदय ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की अत्यंत सराहना व बच्चों को शुभ आशीर्वाद दिया ।बाल सभा का द्वितीय सत्र कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रखा गया ।कार्यक्रम आदरणीय अध्यक्ष श्री “विनोद चिदाम्बरे ” एवं प्राचार्य श्रीमती “निशा भाटिया” की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ । विद्यार्थियों को तैयार जय श्री केला पुरे मैडम के निर्देशन में “दीपा श्रीवास्तव” शीतल नामदेव सपना मोदी शिक्षिकाओं ने किया । बच्चों ने भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान, मुहावरों पर आधारित कहानियां, देवपुत्र पत्रिका की कविताएं प्रस्तुत की ।दोनों ही सत्रों में बच्चों ने मैडिटेशन किया ।विद्यार्थियों को अपशब्द व गालियों का उपयोग घर विद्यालय या कहीं पर भी न करने की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम की सराहना करते हुए अध्यक्ष जी ने बच्चों को शुभ आशीर्वचन कहे।